{"_id":"62f6889d0194b768875284ec","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2429371122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल पीएसी जवान की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल पीएसी जवान की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल पीएसी जवान की उपचार के दौरान मौत
शिकारपुर। सड़क हादसे में घायल पीएसी जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को गमगीन माहौल में परिजनों ने जवान का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कराना निवासी पवन सिंह का पुत्र सुनील (35) बिजनौर में पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात था। शनिवार की शाम वह अपनी पत्नी बबीता और बेटे कुणाल के साथ बाइक से बिजनौर से अपनी ससुराल अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर जा रहा था। उसी दौरान डिबाई थाना क्षेत्र में देवी का नगला गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई। वहीं घायल पत्नी व बेटे का अभी भी उपचार चल रहा है।