फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

नौकरी के नाम पर तीन युवकों से 12.25 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
नौकरी के नाम पर तीन युवकों से 12.25 लाख की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन युवकों से 12.25 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। नगर निवासी दो युवकों ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि अनूपशहर निवासी युवक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
भूड क्षेत्र निवासी हसीन और आसिम ने एसएसपी को भेजी शिकायत में बताया कि वह दोनों बेरोजगार हैं। कुछ समय पहले गाजियाबाद के साहिबाबाद में रहने वाला एक व्यक्ति उनके संपर्क में आया। इस दौरान आरोपी ने खुद को ट्रेवल एजेंट बताते हुए उन्हें दुबई भेजने की बात कहते हुए एक कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही। जब इस पर उन्होंने अपनी सहमति दी तो आरोपी ने उन्हें वीजा एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए तीन-तीन लाख रुपये की मांग की। बताया कि 13 जून को दो-दो लाख रुपये नकद और 50-50 हजार रुपये चेक के माध्यम से दे दिए। इसके बाद आरोपी ने आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर दोनों का वीजा उपलब्ध करा दिया जाएगा। 15 दिन में वीजा न मिलने पर आरोपी से संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। पीड़ित युवक उसको ढूंढते हुए साहिबाबाद में उसके घर पहुंच गए। बताया कि घर पर ताला लगा हुआ था। पड़ोस में पता किया तो जानकारी मिली कि आरोपी यहां किराए पर रहा था और 10 दिन पहले ही परिवार के साथ मकान खाली करके चला गया। दोनों पीड़ितों ने एसएसपी को शिकायत भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बाप-बेटे ने ठगे 7.25 लाख रुपये
अनूपशहर। क्षेत्र में नौकरी लगवाने के नाम पर सवा सात लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले में मोहल्ले के ही बाप-बेटे के खिलाफ ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूपशहर के मोहल्ला नेहरूगंज निवासी पीड़ित हुकुम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नौकरी लगवाने के लिए मोहल्ले के में रहने वाले आरोपियों ने आश्वासन दिया था। इसके लिए आरोपियों द्वारा कई बार में उससे 7.25 लाख रुपये भी ले लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो इस संबंध में आरोपियों से बात करते हुए अपने रुपये वापस मांगे। पहले तो आरोपी टरकाते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया। साथ ही भविष्य में रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी बलदान सिंह व आशीष कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed