{"_id":"61e5a9e220ecf0434e4ce48a","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2328342192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद से टिकट न मिलने पर गजेंद्र हुए कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद से टिकट न मिलने पर गजेंद्र हुए कांग्रेसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। रालोद से अनूपशहर विधानसभा टिकट के लिए दावेदारी कर रहे गजेंद्र सिंह अब कांग्रेसी हो गए हैं। माना जा रहा है कि अनूपशहर विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी के बीच उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक किसी भी सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।
अनूपशहर विधानसभा सीट पर सपा-रालोद गठबंधन के 20 से अधिक प्रत्याशी टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे। दावेदारों के अरमानों पर उस समय पानी फिर गया था, जब गठबंधन के तहत सीट एनसीपी के खाते में चली गई थी और केके शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया था। रालोद की ओर से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे पूर्व विधायक चौ. गजेंद्र सिंह टिकट न मिलने पर बागी हो गए थे और चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। सोमवार को उन्होंने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ली। चौ. गजेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल कांग्रेस की सदस्यता ली गई है। चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। जल्द ही इस संबंध में घोषणा की जाएगी।