फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

भाटोना समिति का सचिव निलंबित, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
भाटोना समिति का सचिव निलंबित, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी क्षेत्र की भटौना सहकारी समिति पर किसानों के नाम पर सैकड़ों बोरे उर्वरक बेच दिया गया और धनराशि बैंक में जमा नहीं की। जांच के बाद कैडर सचिव को निलंबित कर दिया गया है। मामले में गुलावठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
भटौना सहकारी समिति के उर्वरक और डीएपी के स्टॉक का मिलान किया गया। गोदाम की मशीन में 196 बोरों का स्टाक खारिज नहीं किया गया और गोदाम में भी उर्वरक नहीं मिला। इसके साथ ही बिक्री किए गए उर्वरक का ब्योरा भी अभिलेखों में दर्ज नहीं किया गया। 196 उर्वरक के बोरे कहां गए इसके बारे में भी संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया गया। 196 बोरों की बिक्री की धनराशि दो लाख 25 हजार 400 रुपये भी समिति के बैंक खाते में जमा नहीं किए गए। मुख्यमंत्री गेहूं खरीद योजना के अंतर्गत भी सचिव की लापरवाही उजागर हुई है। जिले में 22 जून के बाद समस्त केंद्रों पर खरीदा गया गेहूं एफसीआई के गोदामों में संरक्षित कर दिया गया था। जांच पड़ताल में गोदाम में किसानों द्वारा क्रय किया गए गेहूं के नौ बोरे भी बरामद हुए हैं। यह बोरे गोदामों में क्यों नहीं भेजे गए। जांच में उजागर हुआ कि किसानों से अधिक गेहूं तौल कराकर नौ गेहूं के बोरों को कालाबाजारी के लिए रखा गया था।
विज्ञापन

एआर कोआपरेटिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि भटौना सहकारी समिति के सचिव द्वारा 196 उर्वरक बोरों का गबन किया गया है। सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और विधिक कार्रवाई के लिए मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed