फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में 8500 डोज पहुंचे, 1868 लोगों को लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बुलंदशहर में 8500 डोज पहुंचे, 18 केंद्रों पर 1868 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। कई दिन से वैक्सीन न होने की समस्या से जहां बृहस्पतिवार को 8500 डोज आने पर राहत मिली। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगी होने के चलते महज 18 केंद्रों पर टीकाकरण हो सका। इस दौरान 51 सत्र के तहत 1868 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया।

एक अप्रैल से 86 केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। अप्रैल माह में कई बार वैक्सीन न होने पर टीकाकरण अभियान प्रभावित रहा। गत तीन दिन से जनपद में कोविशील्ड वैक्सीन न होने पर टीकाकरण प्रभावित चल रहा था। बुधवार रात मेरठ मुख्यालय से जनपद को कोविशील्ड की 8500 डोज प्राप्त हुई। जिन्हें सभी केंद्रों पर विशेष वैक्सीन वाहन से भिजवा दिया गया। लेकिन बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगी होने के कारण 68 केंद्रों पर टीकाकरण प्रक्रिया बंद रही। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 51 सत्र का आयोजन कर 1868 लोगों ने टीका लगवाया। अन्य केंद्रों पर स्टाफ के चुनाव कार्यक्रम में ड्यूटी लगी होने के कारण बंद रहा। बताया कि शुक्रवार को सभी केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed