{"_id":"608aee238ebc3ea1d73184d8","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd217949068","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में गांव की सरकार बनाने के लिए 72.80 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में गांव की सरकार बनाने के लिए 72.80 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन

बुलंदशहर। गांव की सरकार चुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों में दिलचस्पी देखी गई। जिले के कई मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पहले ही मतदाता लाइन लगाकर खड़े हो गए। जिले में कुल 72.80 फीसदी मतदान हुआ।
बृहस्पतिवार को जिले की 946 ग्राम पंचायत, जिला पंचायत के 52 वार्ड, 1335 बीडीसी और 12154 ग्राम पंचायतों के वार्ड के लिए मतदान हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान पद के लिए 5841, जिपं सदस्य पद के लिए 532, बीडीसी वार्ड के लिए 5680 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 10202 प्रत्याशी मैदान में थे।
छह ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद प्रत्याशियों की मतदान से पहले मौत होने के कारण चुनावों को टाल दिया गया है। मतदान समाप्ति के समय नरसेना क्षेत्र के गांव फरीदबांगर में एक प्रत्याशी ने मतदानकर्मी पर आरोप लगाया कि उसने एक प्रत्याशी के समर्थन में वोट डलवाए हैं। जिसके बाद मौके पर कुछ आरोपियों ने मतपेटिकाओं को लूटकर मतपत्र इधर उधर फेंक दिए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मतपत्रों को एकत्र कर सुरक्षित रखवाया।