फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

उधारी की रकम वापस मांगने पर युवक को बंधक बनाकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
उधारी की रकम वापस मांगने पर युवक को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को उधार रुपये वापस मांगने पर कुछ युवकों ने धोखे से घर बुलाकर बंधक बनाकर पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह वहां से छूटकर जान बचाई। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

नगर कोतवाली के भूड़ क्षेत्र निवासी आबिद पुत्र शफाकत ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसका थोक का कपड़ों का व्यापार है। दिसंबर 2019 में दो परिचितों ने उससे 2.50 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपियों ने रुपये जल्द ही लौटाने का वायदा किया। निर्धारित वक्त के बाद भी आरोपियों ने रुपये वापस नहीं किए तो उसने तगादा करना शुरू कर दिया। लॉकडाउन हटने के बाद भी आरोपी उसे आश्वासन देते रहे। उसके लगातार तगादा करने पर 26 अप्रैल को आरोपियों ने उसे धोखे से अपने घर पर बुलाया और वहां अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर उसे बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। उसे भविष्य में रुपयों मांगने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवक ने किसी तरह वहां से निकलकर जान बचाई। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed