{"_id":"6089a02b8ebc3e8d1d4f3f80","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd217896754","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में आज 21723 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 21.65 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में आज 21723 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 21.65 लाख मतदाता
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोविड संक्रमण के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए सभी तहसीलों पर सुबह ही कर्मचारियों के एकत्रित होने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक मतदान सामग्री लेकर कर्मचारी वाहन से मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो गए। इस दौरान कई केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं। देर शाम तक सभी कर्मचारी अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए।
बुधवार की सुबह तीखी धूप के बीच तहसीलों पर कर्मचारी पहुंचे। धूप में लाइन में लगकर कर्मचारियों ने मतदान सामग्री ली। 3593 पोलिंग पार्टियों में 14372 कर्मचारियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया। हजारों की संख्या में कर्मचारियों के एक स्थान पर एकत्रित होने के कारण कोविड गाइडलाइन की सरेआम धज्जियां उड़ी, लेकिन व्यवस्था बनाने के लिए न तो कोई अधिकारी तैनात था और न ही कोई कर्मचारी। ऐसे में बड़ी संख्या में मतदान कर्मचारियों ने मास्क तो लगाया हुआ था, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कहीं होता हुआ नही दिखा।
सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा मतदान
बृहस्पतिवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। डीएम रविंद्र कुमार ने निर्देशित किया कि शाम को समय समाप्त होने के बाद भी यदि मतदाताओं की लाइन लगी है तो सभी मतदाताओं को वोट डलवाना होगा।
विज्ञापन
मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा अनिवार्य
मतदान के दौरान पोलिंग पार्टियों समेत मतदाताओं को भी कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। डीएम रविंद्र कुमार ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं कि बिना मास्क आने वाले मतदाताओं को किसी भी हाल में वोट तब तक न डालने दिया जाए, जब तक वह मास्क का प्रयोग न करें। इसके अलावा स्टाफ को भी मास्क लगाने के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग करना जरूरी होगी।
प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी
मतदान के लिए जिले में कुल 1490 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 3593 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इन कर्मचारियों की ड्यूटी मतदाताओं की पहचान कराते हुए उनके मत डलवाने की होगी। जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।
यहां से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
सदर ब्लॉक की पोलिंग पार्टियां नगर के डीएवी इंटर कॉलेज, अगौता, लखावटी, गुलावठी, स्याना, ऊंचागांव, बीबीनगर, शिकारपुर, पहासू, दानपुर, डिबाई, अनूपशहर, जहांगीराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए संबंधित ब्लॉक से ही पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
पद कुल सीट कुल प्रत्याशी
जिला पंचायत सदस्य 52 532
ग्राम प्रधान 946 5841
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1315 5680
ग्राम पंचायत सदस्य 12154 10202
कुल 14827 21723
तहसील मतदान केंद्र कुल मतदाता
बुलंदशहर 297 455695
खुर्जा 234 311886
स्याना 205 308657
शिकारपुर 203 306231
डिबाई 199 300198
सिकंदराबाद 140 205725
अनूपशहर 212 279206
कुल 1490 2167598
कोट =
सुबह सात बजे से प्रत्येक बूथ पर मतदान शुरू करने के निर्देश हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।
- रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी
एक बार में एक ही मतदाता जाएगा बूथ के अंदर
- कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए लिया गया फैसला
- मतदाता पर्ची पर नहीं होगा चुनाव चिन्ह व प्रत्याशी का नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के दौरान एक बार में केवल एक मतदाता पोलिंग बूथ में जाएगा। कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी मतदान कर्मचारियों को इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही सभी प्रत्याशियों को निर्देशित किया है कि मतदाता पर्ची सादे कागज पर दी जाएगी। यदि पर्ची पर किसी प्रत्याशी का नाम या चुनाव चिन्ह पाया गया तो संबंधित का नामांकन रद कर दिया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रत्याशियों से आह्वान किया है कि मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें, ताकि मतदान को निष्पक्षता से संपन्न कराया जा सके।
मतदान के दौरान इन बातों का रखना होगा ध्यान =
- मतदाता अपने निजी वाहन से मतदान केंद्र के 100 मीटर दूर तक ही जा सकेगा।
- मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का आग्नेय अस्त्र, पेय पदार्थ, ज्वलनशील व अन्य प्रतिबंधित पदार्थ नहीं ले जा सकेगा।
- मतदाता अपने साथ बूथ के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा, बीड़ी, सिगरेट व अन्य इलेक्टॉनिक सामान नहीं ले जा सकेंगे।
- प्रत्याशियों के शिविर मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर ही लग सकेंगे।
- प्रत्याशियों के शिविर पर अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित नहीं की जाएगी।