फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

शहरी निकायों की तर्ज पर होगा तीन ग्राम पंचायतों का विकास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
शहरी निकायों की तर्ज पर होगा तीन ग्राम पंचायतों का विकास
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की तीन ग्राम पंचायतों में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। उनकी ग्राम पंचायतों का विकास शहरी निकायों की तर्ज पर होगा। इन पंचायतों के विकास पर करीब 63 करोड़ की राशि खर्च होगी। अफसरों के अनुसार इन गांवों में विकास कार्य की डीपीआर आवास विकास परिषद तैयार कर शासन को भेजेगा और शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से अनेक कल्याणकारी योजनाओं से गांव के विकास के लिए समय-समय पर राशि जारी की जाती है। जनपद की 951 ग्राम पंचायतों में अनेक विकास कार्य संचालित हैं। वहीं, अब गत दिनों शासन ने जिला पंचायती राज विभाग को जनपद की तीन ग्राम पंचायतों के नामों की सूची देकर उनमें शहरी तर्ज पर विकास कार्य करवाने के आदेश जारी किए थे। इन ग्राम पंचायतों में सिकंदराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिकंदराबाद देहात और निजामपुर एवं गुलावठी क्षेत्र के गांव मोहाना शामिल हैं। अफसरों के अनुसार ग्राम पंचायत मोहाना में होने वाले विकास कार्यों पर चार करोड़ और निजामपुर ग्राम पंचायत में आठ करोड़ की राशि खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। जबकि, सबसे अधिक 51 करोड़ की राशि ग्राम पंचायत सिकंदाबाद देहात पर खर्च करने का निर्णय लिया गया है। इस तरह से इन तीनों ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों पर 63 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इन ग्राम पंचायताें में पक्की गलियां, नालियां, नाले, साफ-सफाई की उचित व्यवस्था, विद्युतीकरण और स्वच्छ पेयजल आदि शहरी तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। ग्राम सभा की भूमि में पार्क और खेल के मैदान भी विकसित किए जाएंगे। सरकारी शिक्षण संस्थानों को भी स्मार्ट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट =
परफॉरमेंस ग्रांट का होगा प्रयोग, डीपीआर बनाने की तैयारी
ग्राम पंचायत सिकंदराबाद देहात, मोहाना और निजामपुर में होने वाले विकास कार्यों पर खर्च होने वाली 63 करोड़ की राशि परफॉरमेंस ग्रांट की है। बताया गया कि गत दिनों शासन ने अच्छा कार्य करने वाली प्रदेश की 70 से अधिक ग्राम पंचायतों को परफोरमेंस ग्रांट देकर उनमें विकास करवाने का निर्णय लिया था। सीडीओ ने बताया कि परफॉरमेंस ग्रांट की राशि से जिन तीन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य होने हैं। उनकी डीपीआर पहले विभाग की ओर से ही तैयार करवाने का निर्णय लिया था। लेकिन यह राशि काफी बड़ी है। इसलिए अब डीपीआर आवास विकास परिषद से बनवाई जाएगी और विकास कार्य भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट =
जनपद की तीन ग्राम पंचायतों में शहरी तर्ज पर विकास कार्य करवाने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। इस कार्य को पूरा करने के लिए आवास विकास विभाग से पीडीआर तैयार कराई जाएगी। जल्द ही पीडीआर तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से परफॉरमेंस ग्रांट की 63 करोड़ की राशि स्वीकृत की जाएगी।
- अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed