{"_id":"5e63ed498ebc3eebb34235db","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd195650174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा गोतस्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा गोतस्कर, घायल
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
गुलावठी। अकबरपुर झोझा मार्ग पर एक बाग में गोवंश कटाने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के तीन साथी मौके से भागने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में पुलिस ने देर रात कांबिंग की। पकड़े गए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिस पर जनपद के विभिन्न थानों में 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह गोवध अधिनियम के मामले में वांछित चल रहा था, जो टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर की सूची में शामिल है। उसके विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सचिन मलिक ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान बाग में कुछ लोग गोवंश काटने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जबकि, उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। आरोपी की शिनाख्त मुन्नन निवासी मोहल्ला पीरखां गुलावठी के रूप में हुई। घायल मुन्नन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से पुलिस ने एक गोवंश को मुक्त कराया। साथ ही गोकशी करने के उपकरण, एक तमंचा 315 बोर, कारतूस बरामद किए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार मुन्नन के खिलाफ थाना गुलावठी में करीब 25 अपराध के मामले पंजीकृत हैं।