फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

जल्द ही 32 मौतों के राज से बुलंदशहर पुलिस उठाएगी पर्दा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जल्द ही 32 मौताें के राज से बुलंदशहर पुलिस उठाएगी पर्दा
विज्ञापन

बुलंदशहर। विसरा रिपोर्ट न आना पुलिस विभाग व वादी पक्ष के लिए सिरदर्द बन जाता है। जब तक रिपोर्ट नहीं आती तब तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं होता और पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाती है। इसी संबंध में अमर उजाला ने ‘भूल गए विसरा’ अभियान के तहत ऐसी समस्याओं को उठाया था। अमर उजाला की खबरों के बाद अब बुलंदशहर पुलिस ऐसे ही 32 मामलों में जल्द ही राजफाश करने की तैयारी में है। पुलिस ने विसरा रिपोर्ट मंगाने के लिए रिमाइंडर भेजना प्रारंभ कर दिया है।
बता दें कि बीते दिनो अमर उजाला ने भूल गए विसरा अभियान चलाया था। जिसके तहत जनपदभर के सभी 26 थानों पर पड़ताल की गई थी। जिसमें सामने आया था कि जनपदभर से करीब गत छह माह में 42 सैंपल विसरा जांच के लिए भेजे गए थे। लेकिन, इनमें से सिर्फ 10 की ही रिपोर्ट बुलंदशहर पुलिस को मिल सकी थी। जबकि, 32 रिपोर्ट अभी तक नहीं आ सकी थीं। जिनमें कुछ मामले संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दहेज हत्या, अज्ञात शव से संबंधित मामले थे। जिनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हो सकी थी। जिसके बाद उनका विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए लैब भेजा गया था। लेकिन, उनकी रिपोर्ट न आने से पुलिस को भी विवेचना में परेशानी हो रही है। साथ ही दूसरी तरफ वादी पक्ष विभिन्न मामलों में पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगा रहा था। वहीं, अब अमर उजाला अभियान के तहत मामला वरिष्ठ अधिकारियों के प्रकाश में आया। जिस पर अधिकारियों ने तत्काल ऐसे मामलों में लैब को रिमाइंडर भेजकर विसरा रिपोर्ट मांगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही विसरा रिपोर्ट मिलने पर मृतकों की मौत के राज से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन

महीनों करना पड़ रहा है इंतजार
बता दें कि अमर उजाला की पड़ताल के दौरान सामने आया था कि लैब को पुलिस ने जो सैंपल जांच के लिए भेजे थे। उनकी रिपोर्ट आने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। एक अधिकारी की मानें तो रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद छह से आठ माह तक इंतजार करना पड़ता है। एक रिपोर्ट मंगाने के लिए दो-तीन या फिर चार रिमाइंडर भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
जिन विसरा सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है, उनकी रिपोर्ट मंगाने के लिए लैब को रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। जल्द ही रिपोर्ट आने पर इन वारदातों का राजफाश भी कर दिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed