{"_id":"5dfa6ab58ebc3e8817372278","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1904773125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के जवान ने पत्नी और प्रेमी से जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के जवान ने पत्नी और प्रेमी से जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
बीएसएफ जवान ने पत्नी और उसके प्रेमी से जताई हत्या की आशंका
बुलंदशहर। बीएसएफ के जवान ने पत्नी और उसके प्रेमी से जान के खतरे की आशंका व्यक्त करते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित का आरोप है कि बीते दिनों आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी ने उसे कमरे में बंद कर दिया और गला घोंटकर हत्या की कोशिश भी की। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी थान सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बीएसएफ की 175वीं यूनिट में कार्यरत है। वर्तमान में उनकी तैनाती बांग्लादेश सीमा पर है। थान सिंह का कहना है कि जब वह ड्यूटी पर था तो उसकी पत्नी के संबंध उसके ही एक रिश्तेदार युवक के साथ हो गए। जवान ने विरोध किया तो पत्नी अपने तीनों बच्चों के साथ उसे छोड़कर मायके में चली गई। आरोप है कि जब भी वह ड्यूटी से छुट्टी आता है और पत्नी को ससुराल बुलाने की कोशिश करता है तो वह आने से साफ इंकार कर देती है। वहीं, पत्नी के जिस युवक से अवैध संबंध है। वह भी जवान को लगातार हत्या की धमकी दे रहा है। पीड़ित का कहना है कि यदि उसने उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की तो वह बाहरी बदमाशों से उसकी हत्या करा देगा। थान सिंह ने बताया कि गत 14 दिसंबर को आरोपी पत्नी ने बात करने के लिए उसे नरौरा बुलाया। यहां पर पहले से ही पत्नी के प्रेमी ने कुछ बदमाशों को हत्या करने के इरादे से बुलाया हुआ था। उसे भनक लगी तो वह वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला। जवान ने इस बारे में थाने में भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।