{"_id":"5dfa6ab48ebc3e878d5d6396","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd190475676","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी का वायरल मैसेज भेजने वाला निकला कक्षा दस का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी का वायरल मैसेज भेजने वाला निकला कक्षा दस का छात्र
विज्ञापन
छुट्टी का वायरल मैसेज भेजने वाला कक्षा दस का छात्र निकला
बुलंदशहर। 16 दिसंबर को फर्जी छुट्टी का मैसेज भेजने वाला कक्षा दस का छात्र निकला। यह छात्र शिकारपुर के हैप्पी ब्लूृ वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। नगर मजिस्ट्रेट ने स्कूल संचालक का बयान लेने के बाद जानकारी दी। वहीं इस मामले में प्रशासन ने कई लोगों के बयान लिए थे।
नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में चार पांच लोगों के बयान लिए गए थे। जिसमें जांच में पाया गया कि शिकारपुर स्थित हैप्पी ब्लू वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के कक्षा दस के छात्र ने मजाक में पांच दिसंबर के मैसेज की डेट को एडिट कर अपने स्कूल के बच्चों के व्हाटसएप ग्रुप में वायरल कर दिया था। किसी छात्र ने ही उस मैसेज को शिक्षकों के ग्रुप में डालकर वायरल कर दिया था। अब नगर मजिस्ट्रेट स्कूल संचालक से छात्र को उपस्थित करने का आदेश दिया है। बता दें कि रविवार की देर रात जनपद के सभी स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक की छुट्टी का फर्जी मैसेज खूब वायरल हुआ था। मैसेज भेजने वाले ने 5 दिसंबर के डीएम के आदेश को एडिट कर 15 दिसंबर कर दिया था। यह आदेश सीबीएसई के स्थानीय एसोसिएशन के व्हाटसएप ग्रुप के साथ अन्य ग्रुपों में वायरल हो गया था। जिसको लेकर स्कूल संचालकों और अभिभावकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। एक स्कूल संचालक ने डीएम के ट्वीटर पर भी इसके बारे में जानकारी दी थी। डीएम ने इसे सरकारी अभिलेख में छेड़छाड़ बताते हुए जांच कमेटी बना दी थी। जिसमें नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा और एसपी क्राइम शिवराम यादव रहे।