{"_id":"5ddc15468ebc3e5497074147","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd189061066","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्या पर युवकों ने किया जानलेवा हमला, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्या पर युवकों ने किया जानलेवा हमला, तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाचार्य पर युवकों ने किया जानलेवा हमला
गुलावठी । ग्राम मोहाना में कुछ युवकों ने एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने जान से मारने की नीयत से प्रधानाचार्य के साथ मारपीट की तथा तमंचे से फायर भी किया, परंतु वह बाल-बाल बच गए। प्रधानाचार्य ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
ग्राम मोहाना निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र सोहनलाल गांव में चमेली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का संचालन करते हैं। वह विद्यालय में स्वयं प्रधानाचार्य के पद पर हैं। गजेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि स्कूल के पास चार-पांच युवक चक्कर लगा रहे थे। जब उनसे वहां चक्कर काटने की वजह पूछी तो वह युवक उस समय वहां से चले गए। बाद में उक्त युवक पुन: उसके स्कूल में साथियों सहित पहुंचे तथा विद्यालय के कार्यालय में घुस आए। आरोपियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। एक युवक ने तमंचा निकालर उस पर फायर किया, परंतु गोली से वह बाल-बाल बच गये। आरोपियों ने उन्हें तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया, जिससे काफी गंभीर चोटें आई । मौके पर अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की सूचना 112 नंबर पर भी पुलिस को दी गई। गजेंद्र सिंह ने थाने में घटना की तहरीर दी है।