{"_id":"5ddc14908ebc3e54c20b8bb0","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd189060721","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवदंपति ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवदंपति ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवदंपती ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका
बुलंदशहर। पहासू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नवदंपती को ऑनर किलिंग का डर सता रहा है। पीड़ित दंपति ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात कर मामले में न्याय की गुहार लगाई है, जिस पर एसएसपी ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि सोमवार को पहासू क्षेत्र के एक गांव निवासी नवदंपती ने एसएसपी से मिलकर बताया कि वह दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। दोनों के बीच काफी वक्त से प्रेम संबंध थे। इस संबंध में उनके परिजनों को भी जानकारी थी। लेकिन परिजनों द्वारा उनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं होने पर उन्होंने गत 13 सितंबर को अपनी मर्जी से प्रेम विवाह कर लिया। इस पर परिजन उनके खिलाफ हो गए और अब उन्हें भुगत लेने की धमकी दे रहे हैं। इस पर उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली, जहां से जिला पुलिस को मामले में आवश्यक कदम उठाने के लिए भी आदेशित किया गया है। नवदंपती ने एसएसपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश भी उपलब्ध कराया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पहासू थानाध्यक्ष को मामले में उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।