{"_id":"5d5849308ebc3e89687c9bf7","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd182519956","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के जन्म लेने पर अब सूबे की सरकार देगी ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के जन्म लेने पर अब सूबे की सरकार देगी ईनाम
विज्ञापन
बेटी के जन्म लेने पर अब सूबे की सरकार देगी इनाम
बुलंदशहर। अब सूबे की सरकार कन्या के जन्म होने पर इनाम देगी। इस कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ 23 अगस्त को होगा। नामित नोडल अधिकारी आवेदनों को स्वयं चेक करेंगे।
कन्या सुमंगला योजना की बैठक करते हुए डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। जिसमें अब बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना लागू कर उन्हें लाभांवित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य कन्या भूर्ण हत्या को समाप्त करना है। लैंगिक अनुपात को स्थापित करने, बाल विवाह कुप्रथा को रोकने, बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा को प्रोत्साहन देने, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करने और बालिकाओं के जन्म पर समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि अपने सीएचसी के माध्यम से बालिकाओं के जन्म संबंधी जानकारी एकत्र कराएं। इसमें बालिकाओं के जन्म होने पर दो हजार रूपये, बालिका के एक वर्ष पूर्ण टीकाकरण कराने पर एक हजार रूप्ये एकमुश्त धनराशि दी जाएगी। कक्षा 1 में बालिका का प्रवेश कराते समय 2 हजार रूपये, कक्षा छह में 2 हजार, कक्षा 9 में 3 हजार तथा जिन्होंने 12वीं कर स्नातक में एडमिशन लिया हो अथवा किसी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया है उसे पांच हजार रूपये देगी।