फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr incident Two girls drowned in a pit bodies recovered after 12 hours of rescue

बुलंदशहर में बड़ा हादसा: गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत, 12 घंटो के रेस्क्यू के बाद मिले दोनों के शव

Sun, 02 Nov 2025 12:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Nov 2025 12:26 PM IST
सार

बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली इलाके के गांव देवी का नगला में शनिवार को ईंट भट्ठे के नजदीक खेत में पानी के गहरे गड्ढे के पास दो बच्चियां खेल रही थीं। दोनों बच्चियां खेलते-खेलते गड्ढे में डूब गईं।

विज्ञापन
Bulandshahr incident Two girls drowned in a pit bodies recovered after 12 hours of rescue
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। दो मासूम बच्चियां खेलते समय पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गईं। तकरीबन 12 घंटे के रेस्क्यू के बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव गड्ढे से निकाले।
विज्ञापन


डिबाई थाना इलाके के अनूपशहर मार्ग पर स्थित गांव देवीनगला वन में ज्योति (7) वर्ष तथा डिंपल (5) वर्ष की भट्टे के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। दोनों चचेरी बहनें थीं। मृतका के बाबा धर्म पाल सिंह ने पुलिस में शनिवार दोपहर दो बजे घर से खेलने निकली बच्ची घर वापस नहीं लौटने तथा ढूंढने पर नहीं मिलने पर गुमशुदा की रिपोर्ट 5:30 बजे दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने भट्टे के पास दलदल में पैरों के निशान मिलने पर अनूपशहर से गोताखोर बुलाकर तलाश कराई तो करीब दस फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में दोनों बच्चियों के शव रविवार सुबह छह बजे बरामद हुए। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव देवी नगला-वन निवासी धर्मपाल सिंह का अनूपशहर मार्ग पर सड़क किनारे मकान है, उनके बड़े पुत्र ओमवीर सिंह की पुत्री सात वर्षीय ज्योति गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ती थी, दूसरे पुत्र मुकेश कुमार की पांच वर्षीय पुत्री डिंपल आंगनवाड़ी में पढ़ती थी। 

 

धर्मपाल सिंह ने बताया कि घर से करीब 300 मीटर दूरी पर चोखेलाल पुष्पेंद्र कुमार के भट्टे पर परिवार के बच्चे शनिवार दोपहर खेलने चले गए। दिन में करीब दो बजे दो बच्चे वापस नहीं आए। शाम 5:00 बजे ढूंढने पर न मिलने पर पुलिस में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

 

पुलिस ने दोनों बच्चियों की पूरी रात तलाश की। भट्टे के पास दलदल होने और दो बच्चों केपैर के निशान मिलने पर पुलिस ने अनूपशहर से गोताखोर टीम बुलाकर रविवार सुबह तलाश कराई। सुबह करीब छह बजे गोताखोरों ने 10 फीट गहरे गड्ढे से दोनों बच्चियों के शव निकले।
 

इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बच्चियों के शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। एसपी देहात, सीओ शोभित कुमार, एसडीएम मनीष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। विधायक सीपी सिंह ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना पर दुख व्यक्त किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed