{"_id":"63d17261e31650557f16187f","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd251284153-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अधिवक्ता के 1.40 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अधिवक्ता के 1.40 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता से 1.40 लाख रुपये ठगे
बुलंदशहर। बिजली कर्मचारियों ने बिल संयोजन के नाम पर अधिवक्ता से 1.40 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित अधिवक्ता ने दो आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि, अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
अधिवक्ता सौरभ कुमार ने बताया कि 10 महीने पूर्व उन्होंने बिजली बिल का संयोजन कराने के लिए अपने परिचित केडी शर्मा उर्फ कार्तिक शर्मा निवासी गांव चित्सोन सलेमपुर और हाईडिल में तैनात संविदा कर्मी नितीश कुमार को 1.40 लाख रुपये दिए थे। दोनों ने बिल का संयोजन कर भुगतान की रसीद देने का आश्वासन दिया था। कई महीने बाद दोनों से भुगतान की रसीद मांगी। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने बिजली बिल का भुगतान नहीं होना और भविष्य में रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने केडी शर्मा और नितीश कुमार केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। संवाद