फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   criminal was shot and total of five people were arrested in police encounter in Bulandshahr

बुलंदशहर में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़: गोली लगने से घायल हुआ आरोपी शाहरुन, चार साथी भी गिरफ्तार; एक फरार

Sun, 30 Aug 2026 02:19 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 30 Aug 2026 02:19 PM IST
सार

बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि शाहरुन गोली लगने से घायल हो गया। वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
criminal was shot and  total of five people were arrested in police encounter in Bulandshahr
घायल बदमाश के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले के चोला थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश शाहरुन घायल हो गया।

विज्ञापन


शाहरुन अपने चार अन्य साथियों अमीर, आसिफ, फारुख और आसिफ के साथ पकड़ा गया। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने 70 किलोग्राम चोरी की पीतल, एक अपाचे बाइक और एक अल्टो कार भी जब्त की है।
विज्ञापन


चोरी और आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार बदमाशों ने 13 अगस्त को चोला थाना क्षेत्र स्थित विवकोल कम्पनी से पीतल की मूर्ति चुराई थी। वे इस मूर्ति को पिघलाकर 70 किलोग्राम पीतल बेचने के उद्देश्य से आए थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है। यह मुठभेड़ चोला थाना क्षेत्र में सिखेड़ा रोड के पास हुई। पुलिस संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रही थी, तभी यह घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed