{"_id":"5e4eb9058ebc3ef296359c79","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd1946055124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को छुड़ाने के लिए महिला ने पुलिस टीम पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को छुड़ाने के लिए महिला ने पुलिस टीम पर किया हमला
विज्ञापन
ककोड़ क्षेत्र में दबिश के दौरान हाथापाई में फटी वर्दी को दिखाता दारोगा। अमर उजाला
- फोटो : SIKANDRABAD
बेटे को छुड़ाने के लिए महिला ने पुलिस टीम पर किया हमला
ककोड़। पुलिस टीम पर हमला करके एक महिला ने ठगी के आरोपी बेटे को छुड़ा लिया। हाथापाई के दौरान एसआई की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने आरोपी मां को मौके से हिरासत में ले लिया। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने मां बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसआई लोकेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को हेड कांस्टेबल मिंटू सिंह, महिला कांस्टेबल बोहती सिंह के साथ आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले वांछित फौजी की तलाश में मामूर गए थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी आरोपी फौजी कौशिंद्र भाटी ग्राम भौपतपुर के जाने वाले रास्ते के गेट के पास किसी के इंतजार में खड़ा हुआ हैं। सूचना पर बताए गए स्थान पर पहुंचे। उन्होंने दबिश देकर आरोपी कौशिंद्र पुत्र जगपाल सिंह को दबोच लिया। इसी दौरान कौशिंद्र की मां बाला देवी वहां पहुंच गई और मेरे साथ हाथापाई करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हाथापाई में उनकी वर्दी भी फट गई। महिला ने अपने आरोपी बेटे को उनसे छुड़ाकर भगा दिया। मारपीट में एसआई को हल्की चोट भी आई हैं। एसआई ने बताया कि बाला देवी भी ठगी के मामले में आरोपी है। बाला देवी को जानबूझकर पुलिस ड्यूटी के दौरान पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने, आरोपी को पुलिस से छुड़वाने के आरोप व ठगी के मामले में आरोपी होने के कारण मौके से हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी महिला को मौके से हिरासत में ले लिया गया। -निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह
क्या है पूरा मामला
ग्राम मिर्जापुर थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी देवन पुत्र महेशचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके गांव की बाला देवी की शादी ककोड़ क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर में हुई थी। बाला देवी का बेटा कौशिंद्र भाटी आर्मी में है। कौशिंद्र ने अपनी मां और दो भाईयों के साथ मिलकर उसके छोटे भाई की फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कौशिंद्र व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में अमित ने ठगी से आहत होने होकर 19 दिसंबर 2019 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
आरोपी फौजी पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर पूर्व में भी ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना क्षेत्र के गांव फतहपुर निवासी शेरपाल भाटी पुत्र सतीश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि कौशिंद्र फौजी ने आजमपुर हुसैनपुर निवासी दानवीर सिंह पुत्र छिद्दा सिंह, ग्राम अच्छेपुर थाना रबूपुरा निवासी पुष्पेंद्र पुत्र नेत्रपाल के साथ मिलकर उससे 10 लाख रुपये की ठगी की ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस दानवीर सिंह, पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।