फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

हदीमपुर प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
हदीमपुर प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गोवर्धन पूजा के दौरान आतिशबाजी, पटाखे चलाने को लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव हदीमपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट व पथराव, फायरिंग के मामले में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ग्राम हदीमपुर में गोवर्धन पूजा के दौरान आतिशबाजी व पटाखा छोड़ने को लेकर गांव के दो पक्षों के लोगों में मारपीट व पथराव, फायरिंग हो गई थी। मारपीट में पथराव में कई लोग घायल हो गए थे। वही गोली लगने से सुनील पुत्र रामभूल घायल हो गया था। दौलतराम पुत्र वेदराम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि गांव के दूसरे पक्ष के लोग उनके घरों के बाहर आतिशबाजी कर रहे थे और उनके घरों में पटाखे फेंक रहे थे। विरोध करने पर उनके घरों पर पथराव किया। घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग की। पुलिस ने मामले में 19 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वही दूसरे पक्ष के विजय पुत्र खड़क सिंह ने तहरीर देते हुए बताया था कि गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने पटाखे छोड़ने का विरोध कर गाली-गलौच करने लगे। गाली-गलौच के विरोध पर वीरेंद्र, विनोद, मटरू, मुकेश भागकर अपने घर गए और पिस्टल, अवैध हथियारों के साथ मोनू, सुनील, सुशील, विनोद, सुखपाल, सुशील, वेदपाल, शिवचरण, जयचंद, प्रेमपाल, मुकेश, दौलतराम, अमित, प्रशांत, जयप्रकाश, रन सिंह, संजय, प्रवीन, आदि अज्ञात लोगों के साथ आए। जान से मारने की नियत से बच्चों पर फायरिंग शुरू कर दी। हाथ में गोली लगने से उसकी बेटी प्रीति घायल हो गई। विजयपाल की तहरीर पर पुलिस ने 23 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर थी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को नामजद आरोपी सुखपाल पुत्र रामभूल सिंह, दौलतराम पुत्र वेदराम, मुकेश पुत्र वीरपाल, सुशील पुत्र सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed