फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर में खत्म हुई वैक्सीन, केंद्रों से निराश लौटे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर में खत्म हुई वैक्सीन, केंद्रों से निराश लौटे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोविड संक्रमण के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की रफ्तार सोमवार को मंद पड़ गई। जिला अस्पताल समेत कई केंद्रों पर वैक्सीन खत्म होने के चलते लोगों को बिना टीका लगवाए ही लौटना पड़ा। कोविन पोर्टल पर साढ़े छह बजे तक दर्ज आंकड़े के मुताबिक, सोमवार को केवल 1949 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। अभी तक जिले में 639020 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें से 86370 लोगों को दोनों डोज लगी है।
जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन केंद्र पर दोपहर करीब एक बजे वैक्सीन खत्म हो गई। इससे पहले करीब 170 लोगों को दोपहर 12.30 बजे तक वैक्सीन लगाई गई थी। जबकि इसके बाद पहुंचने वाले लोगों को वैक्सीन नहीं लग सकी। वैक्सीन खत्म होने के बाद स्टाफ ने लोगों से मंगलवार सुबह आने के लिए कहा। वहीं, खुर्जा के महिला अस्पताल, शिकारपुर सीएचसी में भी वैक्सीन खत्म हो गई। जिसके बाद टीका लगवाने आए लोगों को सीएचसी से बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गुलावठी में वैक्सीन की कमी से नहीं लगा शिविर
गुलावठी के मोहल्ला पीरखां में सोमवार को नगरपालिका के सहयोग से लगने वाले वैक्सीनेशन शिविर वैक्सीन की कमी से नहीं लग सका। शिविर संयोजक बसपा नेता चौ.सलमान कुरैशी ने बताया कि नगरपालिका के सहयोग से शिविर का आयोजन होना था, परंतु नगरपालिका की ईओ द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि वैक्सीन की कमी चल रही है, इसलिए शिविर स्थगित करना पड़ेगा। सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि प्रात: कोविशील्ड वैक्सीन खत्म हो गई थी। सोमवार को अस्पताल में कोवैक्सीन लगाई गई। तीन बजे वैक्सीन आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड से बचाव के लिए बच्चों को बांटी मेडिकल किट
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किट तैयार की गई है। इस दौरान 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रभारी मंत्री द्वारा बनाई गई निगरानी समिति को किट का वितरण किया गया। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए 04 श्रेणियों की मेडिकल किट तैयार की गई है, जिसमें से 0 से 01 वर्ष, 01 से 05 वर्ष, 05 से 12 वर्ष एवं 12 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए मानकों के अनुसार किट में दवाएं/ड्रॉप रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में कोरोना के लक्षण परिलक्षित होने पर तत्काल मेडिकल किट से आवश्यकतानुसार दवा उपलब्ध कराई जाए।
बोले लोग, वैक्सीन की हो पर्याप्त व्यवस्था
मैं आर्मी की तैयारी कर रहा हूं, जिसके लिए वैक्सीन लगवानी जरूरी है। सोमवार को अस्पताल पहुंचने पर जानकारी हुई कि वैक्सीन खत्म हो गई है। स्टाफ ने मंगलवार सुबह आने के लिए कहा है। - लक्ष्मन सिंह

मेरठ से मंगाई डोज
मेरठ से 15 हजार वैक्सीन की डोज मंगाई गई है, जहां पर वैक्सीन खत्म हो चुकी है, वहां पर भेजी जाएगी। इसके अलावा वैक्सीन मंगाने के लिए आगरा के अधिकारियों से भी संपर्क किया है। वैक्सीन लाने के लिए टीम बना दी गई है। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed