फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

संयुक्त गन्ना आयुक्त ने वेव शुगर मिल को दिए भुगतान के आदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त गन्ना आयुक्त ने वेव शुगर मिल को दिए भुगतान के आदेश
विज्ञापन

बुलंदशहर। संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ. बीबी सिंह शनिवार को जनपद भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने वेव शुगर मिल का निरीक्षण करते हुए अफसरों को बकाया गन्ना भुगतान के आदेश दिए। गांव छपरावत में दो गन्ना क्रय केंद्रों के अलावा सहकारी गन्ना समिति पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनीं और अफसरों को निस्तारण के निर्देश दिए।

संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ. बीबी सिंह मेरठ परिक्षेत्र के नोडल अधिकारी भी हैं। वह सबसे पहले गांव छपरावत स्थित दो चीनी मिलों के संचालित गन्ना क्रय केंद्रों पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने चल रही गन्ने की तौल के साथ कांटे आदि का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही किसानों की समस्याएं भी सुनी और जल्द ही निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद वह वेव शुगर मिल में पहुंचे और यहां पर भी गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने मिल में किसानों के गन्ने की तौल का निरीक्षण करते हुए किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी। किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए डॉ. सिंह ने विभागीय अफसरों को निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्हाेंने मिल अधिकारियों से किसानों के गन्ना भुगतान की जानकारी लेते हुए उनका बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द करने के भी आदेश दिए। इसके बाद वह सहकारी गन्ना समिति पहुंचे, जहां उन्होंने रजिस्टर आदि की जांच कर अफसरों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्हाेंने विभागीय और समिति अफसरों से कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। सभी काम शासन और विभाग की मंशा के अलावा नियमानुसार ही किए जाएं। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed