फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Garlic and ginger prices rise with the onset of winter; kitchen budgets disrupted.

Bulandshahar News: ठंड की दस्तक के साथ महंगा हुआ लहसुन-अदरक, रसोई का बजट बिगड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Garlic and ginger prices rise with the onset of winter; kitchen budgets disrupted.
जहांगीराबाद में एक सब्जी की दुकान पर रखी अदरक व लहसुन। संवाद
जहांगीराबाद। मौसम में मामूली ठंडक की सुगबुगाहट के साथ ही रसोई में इस्तेमाल होने वाले लहसुन और अदरक के दामों में तेजी आ गई है। फुटकर बाजार में लहसुन के भाव 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं जबकि अदरक 110 से 120 रुपये किलो तक बिक रही है। त्योहारी सीजन से पहले सब्जियों और मसालों के बढ़ते दामों ने आम परिवारों की रसोई का बजट प्रभावित किया है।
विज्ञापन

थोक कारोबारियों के मुताबिक स्थानीय और आसपास की मंडियों से इन दिनों लहसुन और अदरक की आवक अपेक्षाकृत कम है। दूसरी ओर मौसम में बदलाव के साथ इन दोनों की खपत बढ़ गई है। मांग और आपूर्ति के बीच अंतर बढ़ने का सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। बाजार में फिलहाल पुराने स्टॉक से ही काफी हद तक आपूर्ति हो रही है। लहसुन के दाम में तेजी का असर फुटकर खरीदारी पर भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि अच्छी गुणवत्ता वाला लहसुन महंगा होने के कारण फुटकर बाजार में इसका भाव 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। अदरक की मांग भी ठंड बढ़ने के साथ लगातार बढ़ रही है। चाय और घरेलू व्यंजनों में इसका इस्तेमाल बढ़ने से खपत में तेजी आई है। कारोबारियों का अनुमान है कि नई फसल की आवक शुरू होने के बाद बाजार में आपूर्ति सुधर सकती है। इससे कीमतों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----पुराना स्टॉक सीमित है और अच्छी गुणवत्ता का लहसुन महंगा मिल रहा है। थोक भाव बढ़ने के कारण फुटकर बाजार में भी इसकी कीमत बढ़ी है। महंगे भाव का असर ग्राहकों की खरीदारी पर साफ दिखाई दे रहा है। - राकेश बंसल, थोक सब्जी कारोबारी


-----
सर्दी बढ़ने के साथ अदरक की खपत अचानक बढ़ जाती है। अभी मंडियों से आवक कमजोर है और नई फसल आने में कुछ समय लगेगा। नई आवक बढ़ने पर अदरक और लहसुन दोनों के भाव में कमी आने की संभावना है। - राजेश लोधी, थोक सब्जी कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed