फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP MP Bhola Singh lands in a controversy over a greeting featuring a photo of a Pakistani fighter jet.

Bulandshahar News: शुभकामना में पाकिस्तानी फाइटर की फोटो, भाजपा सांसद भोला सिंह घिरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। वायुसेना दिवस पर शुभकामना संदेश पोस्ट करना सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह के लिए सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया। सांसद की ओर से एक्स (ट्विटर) पर साझा की गई शुभकामना पोस्ट में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान के स्थान पर पाकिस्तान के फाइटर विमान की तस्वीर लगाई गई। पोस्ट सामने आते ही कांग्रेस ने इसको लेकर भाजपा सांसद को घेरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को भारतीय वायुसेना का स्थापना दिवस था। इस दौरान सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह के एक्स अकाउंट से शुभकामनाओं की एक पोस्ट की गई। इस पोस्ट में भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट के फोटो के बजाए पाकिस्तान के फाइटर जेट का फोटो इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

सांसद के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की गई फोटो तत्काल वायरल हो गई। हालांकि, इससे पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने पोस्ट को री-ट्वीट कर दिया। इसके बाद सांसद ने पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर भाजपा सांसद पर तीखे सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने भोला सिंह की पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, ‘25 साल, हाल बेहाल।’ इसके बाद पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गई और भाजपा सांसद को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से टिप्पणियां की जाने लगीं।
हालांकि, पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में बना रहा। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के मेरठ मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने सांसद डॉ. भोला सिंह को पद से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय वायुसेना दिवस पर पाकिस्तान के विमान की तस्वीर जारी कर बधाई देना जनपद की जनता और देशभक्ति का अपमान है।


सांसद बोले- मानवीय त्रुटि को बनाया जा रहा राजनीतिक मुद्दा
विवाद के बाद भाजपा सांसद भोला सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि पोस्ट में तस्वीर लगना मानवीय त्रुटि थी। उन्होंने कांग्रेस पर इस गलती को बेवजह राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। सांसद का कहना है कि वायुसेना दिवस पर भारतीय वायुसेना के वीर जवानों और देश की वायु शक्ति को नमन करने के उद्देश्य से शुभकामना संदेश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed