{"_id":"6ac7e17d21aae5bfe201351a","slug":"widowed-less-than-two-months-after-marriage-husband-dies-after-falling-from-the-roof-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-167694-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शादी के पौने दो माह बाद उजड़ा सुहाग, छत से गिरकर पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शादी के पौने दो माह बाद उजड़ा सुहाग, छत से गिरकर पति की मौत
विज्ञापन
जहांगीराबाद मृतक रिजवान का फाइल फोटो।
- फोटो : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने यूपीआई टैक्स के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर। स्रोत स्वयं
जहांगीराबाद। नगर के 132 केवी बिजलीघर के सामने बुधवार तड़के छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 23 वर्षीय रिजवान की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की करीब पौने दो माह पहले ही शादी हुई थी।
पिता रईस अहमद ने बताया कि रिजवान बुधवार तड़के घर की छत पर सो रहा था। वह नींद से उठकर छत पर ही गया था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। बुधवार शाम उपचार के दौरान रिजवान की मौत हो गई।
रिजवान की शादी करीब पौने दो माह पहले ही हुई थी। परिवार में शादी की खुशियां अभी पूरी तरह थमी भी नहीं थीं कि हादसे ने सब कुछ बदल दिया। परिजनों ने बताया कि रिजवान कारपेंटर का काम करते थे। महज 23 वर्ष की उम्र में मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं।