{"_id":"5fde4d9c8ebc3e419f6b9515","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd21055337","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूड़ चौराहे पर महिलाआें के लिए अलग से बनेगा रैन बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूड़ चौराहे पर महिलाआें के लिए अलग से बनेगा रैन बसेरा
विज्ञापन

बुलंदशहर। सर्दी का असर बढ़ने पर रात्रि के समय निराश्रितों को ठहरने के लिए बनाए गए अस्थाई रैन बसेरों का डीएम ने शुक्रवार रात निरीक्षण किया। भूड़ चौराहे पर महिलाओं के ठहरने के लिए कोई व्यवस्था न होने पर अलग से रैन बसेरा बनाने का निर्देश दिया। साथ ही खुर्जा बस स्टैंड पर रैन बसेरा के पास खुला नाला होने पर पालिका अफसरों को नाला ढकने के निर्देश दिए।
पालिका द्वारा निराश्रितों को रात्रि के समय ठहरने के लिए चार अस्थाई और एक स्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। शुक्रवार रात्रि नगर के सभी रैन बसेरों का डीएम रविंद्र कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान निराश्रित लोगों के रात्रि में ठहरने, सर्दी से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। सर्वप्रथम रोडवेज बस अड्डे पर बने रैन बसेरे के बाहर खुला नाला होने पर पालिका ईओ को तत्काल ढकने और रैन बसेरे के बाहर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। भूड़ चौराहे पर केवल पुरुषों के ठहरने की व्यवस्था मिलने पर महिलाओं के लिए अलग रैन बसेरा बना पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही रैन बसेरे के आसपास सफाई कराने एवं भूमि को समतल कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा रैन बसेरे के संबंध में नगर के मुख्य चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जिससे कोई भी निराश्रित रात्रि के समय बाहर खुले में न रहें। यदि कोई व्यक्ति रात्रि के समय खुले में सोता पाया जाता है तो उसे रैन बसेरे में लाने की व्यवस्था की जाए।