फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अब अलग रंग में नजर आएंगे वाहनों के नंबर प्लेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अब अलग रंग में नजर आएंगे वाहनों के नंबर प्लेट
विज्ञापन

बुलंदशहर। वाहनों की नंबर प्लेट पर दर्ज नंबर और प्लेट का रंग अब नए रंग में नजर आएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा मोटरयान अधिनियम के तहत आदेश जारी कर दिया हैं। इससे अस्थाई रूप से नंबरों का पंजीकरण कराने वालों पर असर पड़ेगा।
केंद्र सरकार ने मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 41 की उपधारा द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 12 जून 1989 में तत्कालीन भूतल परिवहन मंत्रालय की अधिसूचना में संशोधन किया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार अस्थाई रूप से पंजीकृत मोटर वाहनों में पीली रंग की नंबर प्लेट पर लाल रंग से नंबर अंकित किए जाएंगे और डीलर द्वारा पंजीकृत कराने वाले वाहनों में लाल रंग की नंबर प्लेट पर सफेद रंग से नंबर अंकित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुहम्मद कय्यूम, एआरटीओ प्रशासन - सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा वाहनों के नंबर प्लेट और अंकित नंबर के रंग में परिवर्तन कर दिया हैं। जिसका आदेश प्राप्त हो चुका हैं। अब नए आदेश के अनुसार वाहनों की नंबर प्लेट का रंग और वाहन का नंबर अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों में इस प्रकार होगा नंबर और प्लेट का रंग
नंबर का रंग प्लेट का रंग वाहन
काला सफेद गैर परिवहन
काला पीला परिवहन
पीला काला किराए पर कैब के अंतर्गत परिवहन वाहन
काला हरा किराए पर कैब (बैटरी चलित वाहन)
सफेद हरा बैटरी चलित यान गैर परिवहन
पीला हरा बैटरी चलित यान परिवहन
लाल पीला अस्थाई पंजीकरण वाला वाहन
सफेद लाल डीलरों के कब्जे में वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed