{"_id":"5f1b16678ebc3e9ff366d761","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2025628182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, सप्लाई इंस्पेक्टर समेत 30 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, सप्लाई इंस्पेक्टर समेत 30 संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को सप्लाई इंस्पेक्टर और होमगार्ड समेत 30 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 15 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, खुर्जा निवासी एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। जनपद में कोरोना संक्रमित की संख्या 1163 हो गई है, जिसमें अब तक 932 डिस्चार्ज हो चुके हैं और वर्तमान में 202 मरीजों का उपचार चल रहा हैं।
शुक्रवार को नगर क्षेत्र के 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें देवीपुरा प्रथम में चार, आवास विकास-प्रथम में दो और आवास विकास-द्वितीय में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये सभी पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने पर संक्रमित हुए। इनमें आवास विकास-प्रथम निवासी युवक शिकारपुर में सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही शांतिनगर भूड़ निवासी एक होमगार्ड, अंबा कालोनी निवासी एक युवक और यदुविहार निवासी एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा बुलंदशहर ब्लॉक के गांव नैथला हसनपुर निवासी एक बुजुर्ग महिला और मामन खुर्द निवासी एक महिला रेंडम जांच में कोरोना संक्रमित निकली। औरंगाबाद नगर के मोहल्ला अजीजाबाद में पूर्व में पॉजिटिव आए युवक के संपर्क में आने पर सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अरनिया क्षेत्र के करौरा मुनी में एक महिला व दो किशोरी पूर्व में पॉजिटिव आए युवक के संपर्क में आने पर पॉजिटिव आए। वहीं, अरनिया निवासी एक अन्य युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसका अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। इसके अलावा स्याना क्षेत्र के गांव बिहटा में युवक, डिबाई नगर के मंडी हरदेव निवासी एक युवक, पहासू के कांजीखेल निवासी एक युवक व जहांगीराबाद के चरौरा अहार निवासी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। शिकारपुर के गांव भासंरौली निवासी एक युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी - सप्लाई इंस्पेक्टर और एक होमगार्ड समेत 30 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही 15 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, खुर्जा निवासी एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। लोगों से अपील है कि बुखार, खांसी और जुकाम होने पर अपनी व संबंधित की कोरोना जांच अवश्य कराएं।