फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर में एक दिन में बिक गई दो करोड़ की शराब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर में एक दिन में बिक गई दो करोड़ की शराब
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है। इस कारण जनपद में भी गत 24 मार्च की देर रात से शराब की दुकानें बंद थी। सोमवार को छूट मिलने पर जनपद में 418 में से 343 दुकानें दोपहर एक बजे खुली। इस दौरान पीने वालों के सब्र का बांध ऐसा टूटा कि पूरे जिले में चंद घंटों में ही लगभग दो करोड़ रुपये की शराब बिक गई।
गत तीन मई को लॉकडाउन-2 की अवधि समाप्त हो गई। इसके बाद लॉकडाउन दो सप्ताह के लिए बढ़ाया गया। साथ ही लॉकडाउन-3 में कुछ रियायत भी सरकार की ओर से दी गईं। शराब की दुकानों को खोलने की छूट दे दी गई है। जिले की बात करें तो जिले में 418 देसी, अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं। इनमें से कुछ लगभग 75 दुकानें हॉस्पॉट व कंटेनमेंट जोन में आ रही हैं। सरकार ने इन क्षेत्रों में किसी भी दुकान के खोले जाने की इजाजत नहीं दी। अधिकारियों की मानें तो जिले की 70 प्रतिशत दुकानों पर चंद घंटों में ही पुराना स्टॉक खत्म हो गया। कुछ ही दुकानें शाम सात बजे तक खुलीं। लगभग दो करोड़ की शराब पहले दिन ही बिक गई। शराब की दुकानों के खुलने के साथ ही डिमांड भी बढ़ गई है। दूसरे दिन भी शराब की दुकानों पर भीड़ लगी रही। इस दौरान लोग सोशल डेस्टिेंसिंग का पालन करते नजर नहीं आए।
विज्ञापन

संजय कुमार त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी - पहले दिन लगभग दो करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है। सभी शराब विक्रेताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने के निर्देश गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed