फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर महोत्सव - लुबना के डांस पर तालियों से गूंजा पंडाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
नुमाइश प्रदर्शनी स्थित रविंद्र नाट्यशाला में आयोजित फॉक डांस कार्यक्रम में भाग लेती युवती। - फोटो : BULANDSHAHR
बुलंदशहर महोत्सव - लुबना के डांस पर तालियों से गूंजा पंडाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुलंदशहर महोत्सव कें रविंद्र नाट्यशाला में रविवार को फोक डांस का आयोजन किया गया। इसमें लुबना की प्रस्तुति पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। साथ ही कलाकारों की प्रस्तुति देख दर्शक झूम उठे। सोमवार को बैरन हॉल में सलाद व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

बुलंदशहर महोत्सव में शुभारंभ के बाद से कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी है। रविवार रात को रविंद्र नाट्यशाला में फोक डांस का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अनीता भारद्वाज, प्रदर्शनी सहायक दारा शिकोह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद डीएवी कॉलेज की छात्रा लुबना सदफ, रैनेसा स्कूल की छात्रा तनिष्का सिंह और मयंक आदि द्वारा फिल्मी गानों पर प्रस्तुति दी गई। लुबना सदफ ने रागिनी गायिका सपना चौधरी के चर्चित गीत चुनरी जयपुर से मंगवाई पर प्रस्तुति दी तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इससे पूर्व इसी गाने पर तनिष्का सिंह द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। वहीं, कार्यक्रम का संचालन युवा कलाकार गौरव किशोर शर्मा द्वारा किया गया। गौरव किशोर ने बीच-बीच में विभिन्न प्रतियोगिताएं करा दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में प्रदर्शनी चौकी प्रभारी पवन कुमार, प्रदर्शनी सहायक नीरज कंसल, प्रदर्शनी सहायक राम किशोर शर्मा, प्रदर्शनी सहायक ओम प्रकाश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं, सोमवार को बैरन हॉल में सलाद व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

नुमाइश प्रदर्शनी स्थित रविंद्र नाट्यशाला में आयोजित फॉक डांस कार्यक्रम में भाग लेती महिला कलाक?

नुमाइश प्रदर्शनी स्थित रविंद्र नाट्यशाला में आयोजित फॉक डांस कार्यक्रम में भाग लेती महिला कलाक?- फोटो : BULANDSHAHR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed