फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

नुकसान के मुआवजे को कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कालाआम चौराहे पर महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
नुकसान के मुआवजे को कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के कांग्रेसियों ने बढ़ रहे पेट्रो पदार्थों के दाम के विरोध और किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार कालाआम पर धरना-प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू और जिला अध्यक्ष टुक्कीराम खटीक ने की। संचालन शकील अहमद ने किया।

वीरेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मूल्य कम है, लेकिन इसके दाम बढ़ाकर जनता से लूट की जा रही है। टुक्कीराम खटीक ने कहा कि भाजपा सरकार पेट्रो पदार्थों के दाम तो बढ़ा रही है। वहीं, दूसरी ओर बैंकों से हजारों करोड़ बड़े उद्योगपतियों द्वारा लूटे गए पैसे की वसूली आम जनता से करने पर तुली हुई है। जनपद के किसानों की फसलें बारिश और ओलावृष्टि से खराब हो गई हैं। सरकार को चाहिए कि किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए। अभी तक सरकार ने मुआवजे के लिए जो राशि दी है वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। इस दौरान शहर अध्यक्ष हुसैन अली, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गांधी, सुनील चरौरा, मनीष चतुर्वेदी, प्रशांत बाल्मीकि, नाफे अंसारी और आदेश मुद्गल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed