फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

संदिग्ध अवस्था में अधेड़ की नहर में गिरकर मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
संदिग्ध अवस्था में अधेड़ की नहर में गिरकर मौत
विज्ञापन

ऊंचागांव/नरसैना। थाना निवासी एक अधेड़ बृहस्पतिवार शाम अपने एक साथी के साथ बाइक पर दौलतपुर कलां किसी कार्य से गया था। दौलतपुर कलां से लौटते समय बाइक से उतर कर नरसेना नहर पुल के पास बैठ गया। पुल के समीप ग्रामीणों ने अधेड़ के नहर में गिरने की सूचना परिजनों को दी।

थाना नरसेना गांव निवासी योगेन्द्रशर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा(50) गुरूवार की शाम को अपने एक बाइक सवार साथी रवि पुत्र गंगा सिंह के साथ दौलतपुर कलां के बाजार में किसी कार्य से गया था। वहां से दोनों देर शाम करीब आठ बजे घर को लौटने लगे। रास्ते में पुल के समीप योगेंद्र बाइक से उतर गया। बाइक सवार साथी अपने घर चल गया। नहर पुल के समीप रहने वाले कुछ ग्रामीणों ने अधेड़ के नहर में गिरने की परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधेड़ के पुत्र सचिन ने अपने पिता की नहरपुल पर पड़ी चप्पलों कीे पहचान की और तभी पुलिस को सूचना देकर नहर के पानी को रुकवा कर अधेड़ योगेंद्र शर्मा को नहर में तलाशना शुरू कर दिया। शुक्रवार की सुबह पानी कम होने पर योगेंद्र का शव गांव नरेन्द्रपुर नहर पुल के नजदीक नहर किनारे झाड़ियों में अटका मिला। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा है। नरसैना पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिऐ भेज दिया है। थाना प्रभारी संदीप तौमर ने बताया कि तहरीर मिलने पर घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed