फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बदलते मौसम से गेहूं का लाभ तो आम को नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बदलते मौसम से गेहूं का लाभ तो आम को नुकसान
विज्ञापन

बुगरासी। पिछले तीन दिनों से अचानक मौसम में आए परिवर्तन से आम की फसल को नुकसान है। वहीं, कम तापमान होने से गेहूं के लिए मौसम अनुकूल है। यदि बारिश सीधी होती है तो कोई नुकसान नहीं है। बारिश के साथ हवा फसलों के लिए नुकसानदेय होगी।

पिछले तीन दिनों से मौसम ने अचानक यू टर्न लिया है। दो दिन से तो बादलों और धूप में लुकाछिपी का खेल जारी है। पूरे दिन हल्की ठंड रहने लगी है। जसवंत सिंह ओहदेदार, बिजेंद्र सिंह लोधी, प्रमोद कुमार चौहान आदि किसानों ने बताया कि मौसम बदलाव से अचानक तापमान गिरा है। इससे गेहूं को लाभ होगा। इस बार अधिकांश किसानों ने पछैती गेहूं लगाए थे। गेहूं कम तापमान में होने वाली फसल है। गर्मी बढ़ने लगी थी जिससे गेहूं को नुकसान की उम्मीद थी। पिछले तीन दिनों से जिस प्रकार तापमान गिरा है, उससे गेहूं की फसल को लाभ होगा। वहीं किसान इस मौसम से आम की फसल में नुकसान बता रहे हैं। किसानों का कहना है कि आम की फसल के लिए अधिक तापमान चाहिए। तापमान गिरा है जिससे आम के पेड़ों पर आने वाला बौर प्रभावित होगा और आम की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed