{"_id":"5e4eb79d8ebc3ef2bc7f589f","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1946051125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातों-रात पीडब्ल्यूडी ने बना दी डीएम रोड की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातों-रात पीडब्ल्यूडी ने बना दी डीएम रोड की सड़क
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम के कांवड़ यात्रा मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी ने रातों-रात डीएम रोड की सड़क बना दी। अमर उजाला ने कांवड़ियों की राह से हटेंगे रोड़े शीर्षक वाली खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 21 फरवरी शुक्रवार को महाशिवरात्रि है और डीएम रोड से ही हजारों कांवड़ियों गुजरेंगे।
शुक्रवार को महाशिवरात्रि है और हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़िये विभिन्न मंदिरों व शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों के आने का मुख्य मार्ग डीएम रोड ही है। जहां काफी गड्ढे थे जो कांवड़ियों राह में दिक्कत करते। अमर उजाला ने कांवड़ियों के मार्ग में गड्ढों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसको लेकर डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को आदेश दिया था कि कांवड़ियों की राह में पड़ने वाले गड्ढों को तत्काल भरा जाए। डीएम ने यह भी आदेश दिया था कि अगर दो दिन में सड़कों का जीर्णोद्वार न किया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदेश को लेकर पीडब्ल्यूडी ने रातों रात डीएम रोड की एक लेयर वाली काली सड़क बना दी। हालांकि बृहस्पतिवार तक यह सड़क डीएम आवास के पास तक ही बन पाई थी, लेकिन अफसर कह रहे है कि आगे तक सड़क बनाई जाएगी।
यहां की सड़क बनाने का पूर्व का ही विभाग का प्लान था। अभी कई और सड़कों का जीर्णाेंद्धार होना है। कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की पीडब्ल्यूडी से परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - जगदीश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड प्रथम