फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुगरासी के दो पूर्व चेयरमैन के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुगरासी के दो पूर्व चेयरमैन के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। तहसील स्याना क्षेत्र के बुगरासी नगर पंचायत के दो पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन के खिलाफ मुख्यमंत्री ने मुकदमा दर्ज करने और विजिलेंस जांच करने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के कार्यकाल में कुछ वित्तीय अनियमितता की शिकायत की गई थी। वहीं, नगर निवासी एक व्यक्ति ने दोनों के खिलाफ काफी समय पहले आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीजी विजिलेंस से शिकायत की थी। माना जा रहा है कि उसी परिप्रेक्ष्य में यह कार्रवाई की गई है।

रिहाना 2002 से 2012 तक नगर पंचायत बुगरासी की चेयरपर्सन रही हैं। दो बार लगातार उन्होंने यह कार्यकाल संभाला था। उसके बाद उनके पति रईस अहमद 2012 से 2017 तक नगर पंचायत के चेरयरमैन रहे। जानकारी के अनुसार काफी समय पहले नगर निवासी इनाम कुरैशी ने दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत विजिलेंस से की थी। अब मुख्यमंत्री ने दोनों के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत अलग अलग मुकदमा दर्ज करने और विजिलेंस जांच करने का आदेश दिया है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई इस शिकायत के क्रम में की गई है। वहीं, नरसैना थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि माला अभी संज्ञान में नहीं है। उच्चाधिकारियों के आदेश मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed