{"_id":"5e4ed0528ebc3ef2d8289132","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1945571127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
दबंग ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
जहांगीराबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार देर शाम उसकी पुत्री घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाला कौशल पुत्र जगजीत उसकी पुत्री को गद्दे उतरवाने के बहाने अपने घर ले गया। घर की छत पर बने कमरे में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुका था। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
-विवेक शर्मा, कोतवाली प्रभारी जहागीराबाद