{"_id":"5e4d83ac8ebc3ef25160dd2b","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1945505106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की राह से रोड़े और गड्ढे हटाएगा पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की राह से रोड़े और गड्ढे हटाएगा पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कांवड़ियों की राह से रोड़े हटाकर पीडब्ल्यूडी ने गड्ढे भरने शुरू कर दिए हैं। डीएम ने दो दिन मेें रास्ते के गड्ढे भरने के सख्त आदेश दिए हैं। कार्य में ढिलाई बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। 21 फरवरी को जनपद के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक होगा।
महाशिवरात्रि का पावर पर्व 21 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस दिन हरिद्वार और ऋषिकेश से कांवड़िए जल लाकर भगवान शिव पर जलाभिषेक करते हैं। रास्ते में कांविड़यों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए डीएम की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को सख्त आदेश दिए हैं। डीएम ने अफसरों से कहा है कि कांवड़ियों के मार्ग में कोई गड्ढा नहीं होना चाहिए। सभी गड्ढों को पूरी तरह से भरकर समतल कर दिया जाए। कहा कि यदि कोई गड्ढा मिला तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पावर कारपोरेशन के अफसरों को निर्देश दिए है कि जर्जर तारों को बदलवाया जाए। इसके साथ ही जो तार ढीले और लटके हुए हैं, उन्हें सही कराया जाए। नगर निकाय के अफसरों को निर्देश हैं कि मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाए। गंदगी पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शहर के बीचोंबीच सड़क की हालत है खस्ता
डीएम ने कांवड़ियों के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने का आदेश तो दे दिया है, लेकिन शहर के बीचोंबीच गड्ढे के चलते सड़क खस्ता हाल है। मुख्य चौराहे कालाआम से मोतीबाग की ओर जाने वाली सड़क चौराहे पर ही टूटी हुई है। साथ ही कांवड़िए इसी मार्ग से होकर नगर के विभिन्न मंदिरों में जल चढ़ाने जाते हैं। इसके अलावा हजारों यात्री रोज इस मार्ग से यात्रा करते हैं। खास बात यह है कि रोज विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर पूरी तरह से मुस्तैदी बरती जा रही है। सभी मंदिरों और कांवड़ मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश अफसरों को दिए गए हैं। कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - रविंद्र कुमार, डीएम