फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बाजार मारपीट व फायरिंग, मची अफरातफरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बाजार मारपीट व फायरिंग, मची अफरातफरी
विज्ञापन

गुलावठी। स्थानीय सैदपुर रोड पर भीड़ भरे बाजार बुधवार को कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना के बाद फायरिंग की गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से एक खोखा कारतूस बरामद किया।
स्थानीय सैदपुर रोड पर बुधवार को भीड़ भरे बाजार में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष द्वारा लाइसेंसी पिस्टल व बंदूक से फायरिंग की गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सरे बाजार हुई फायरिंग की घटना के बाद लोग दहशत में हैं। एक पक्ष द्वारा गौरव कुमार पुत्र राजेंद्र अग्रवाल ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसके चाचा वीरेंद्र अग्रवाल हापुड़ से गुलावठी लौट रहे थे। नगर में उसके चाचा की गाड़ी में एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। जिस समय उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह गाड़ी में हुए नुकसान को पूरा कर दिया। गौरव कुमार के अनुसार बुधवार को वह एवं उसका चचेरा भाई शुभम अग्रवाल तथा योगेश गाड़ी में हुए नुकसान की जानकारी लेने के बाद उक्त व्यक्ति की दुकान पर पहुंचे। जहां वह उनके साथ गाली गलौज करने लगा। उसके कई लोगों ने उनके साथ मारपीट की तथा दो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग की। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। सरे बाजार हुई फायरिंग से लोग दहशत में हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके से दूसरे पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। गौरव कुमार ने थाने में तहरीर में सात लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मौके से एक खोखा कारतूस मिला है। लाइसेंसी पिस्टल और बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। - योगेंद्र कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed