{"_id":"5e4d802d8ebc3ef2901fa1e4","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1945016164","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मार्च को शुरू होगी बुलंदशहर जिला प्रदर्शनी, 12 से होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मार्च को शुरू होगी बुलंदशहर जिला प्रदर्शनी, 12 से होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला प्रशासन ने जिला प्रदर्शनी में होने वाले कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार छह मार्च को जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा और 12 मार्च से कार्यक्रम होने शुरू होंगे। 19 को उदित नारायण तो 27 मार्च को कैलाश खेर नाइट होनी है। एक माह चलने वाली इस प्रदर्शनी के लिए सिर्फ 16 कार्यक्रमों की लिस्ट जिला प्रशासन ने जारी की है।
ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी को लेकर जिला प्रशासन कितना गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदर्शनी शुरू होने में मात्र 15 दिन का समय शेष है। लेनिक अभी तक जिला प्रशासन एक माह तक चलने वाली प्रदर्शनी के कार्यक्रम तक तय नहीं कर पाया है। अभी केवल जिला प्रशासन की ओर से 16 कार्यक्रमों की ही लिस्ट जारी की गई है। लेकिन इनमें कार्यक्रम स्थल तक का जिक्र नहीं है। कार्यक्रम देखे तो छह मार्च को जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। जिसमें शोभाना नारायण, प्रेम प्रकाश दूबे अपनी प्रस्तुति देंगे। 12 मार्च को कत्थक, 14 को भोजपुरी नाइट, 16 को बैंड, 17 को एक शाम शहीदों के नाम, 18 मार्च को हरियाणवी नाइट, 19 मार्च को उदित नारायण की बॉलीवुड नाइट, 21 को बॉलीवुड नाइट बाई आकांक्षा शर्मा, 22 मार्च को कवि सम्मेलन और मुशायरा, 23 मार्च को गायन बैंड, 24 को लाफ्टर शो, 26 को ब्रज की होली, 27 मार्च को कैलाश खेर नाइट, 28 को लोकगीत कार्यक्रम, 29 मार्च को शास्त्रीय संगीत और 2 अप्रैल को रागिनी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।