फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, मौत
विज्ञापन

बीबीनगर। थाना क्षेत्र के कुचेसर किला स्थित मोती बाबा मंदिर के पास गन्ने से भरे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में बुरी तरह से घायल पति ने मौैके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पत्नी ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीबीनगर निवासी योगेंद्र शर्मा (45) मंगलवार को अपनी पत्नी सुमन (42) के साथ बाइक से हापुड़ दवाई लेने गया था। मंगलवार देर शाम वापस लौटते से कुचेसर किला स्थित मोती बाबा मंदिर के पास बीबीनगर की ओर से आ रहे गन्ने से भरे बेकाबू ट्रक ने दंपती को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में योगेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, सुमन गंभीर रूप से घायल होकर दूर जा गिरी। वहीं, चालक हादसे के बाद ट्रक लेकर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुमन को जिला चिकित्सालय भेजा। बताया जाता है कि सुमन ने योगेंद्र की मौत को बहुत करीब से देखा था जिसे वह बर्दाश्त नही कर सकी और जिला चिकित्सालय पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। शिनाख्त होने पर घटना की सूचना परिजनों का दी गई। पति-पत्नी की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को दोपहर दोनों के शव घर पहुंचे जहां दोनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। वृद्ध माता, दो पुत्री व एक पुत्र के घर में अकेले रह जाने से मुहल्ले के लोगों में चिंता बनी हुई है। दोनों पुत्रियों व पुत्र का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक योगेंद्र के पिता फतहचंद शर्मा पिलखुआ के एक प्राथमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व फतहचंद शर्मा की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी जिसके बाद योगेंद्र मृतक आश्रित में नौकरी लगी थी। योगेंद्र की मौत की खबर से स्कूल का पूरा स्टाफ भी बीबीनगर पहुंचा तथा परिजनों का ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से एक साथ उठा माता-पिता का साया
पिता की मौत के बाद योगेंद्र दो पुत्री तृप्ति 15 वर्ष, तनु 13 व पुत्र कशिश 17 वर्ष और वृद्ध मां सुशाीला देवी के साथ रहता था। दोनों बेटियों व पुत्र के सिर से माता पिता का साया एक साथ उठने से तीनों का रो रोक बुरा हाल है। मां सुशीला देवी रो रोकर हर आने जाने से बस यही पूछ रही है कि मेरा बेटा बहू कब घर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में नगर निवासी शिवा शर्मा की तहरीर पर आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को दबोच लिया जाएगा। - सूरज सिंह, थाना प्रभारी बीबीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed