फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

हाईवे पर पूर्व प्रधान का शव रखकर लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
हाईवे पर पूर्व प्रधान का शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में रविवार दोपहर हुए संजय हत्याकांड मामले में सोमवार को ग्रामीणों ने शव मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी देहात के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। तब जाकर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी पूर्व प्रधान संजय शर्मा पुत्र विशन स्वरूप शर्मा की रविवार दोपहर को रंजिशन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई नरेंद्र शर्मा की तहरीर पर सलेमपुर पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित, जागेश, मनोज, शिवम, राहुल, देवेंद्र व अनमोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। देर रात करीब 11 बजे मृतक पूर्व प्रधान संजय का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंच गया था। सुबह करीब दस बजे परिजन व ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जाने को घर से निकले थे। इसी दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने मेरठ-बदायूं हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी व परिजनों की सुरक्षा और आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की मांग की। इस दौरान सीओ शिकारपुर सुरेश कुमार व एसडीएम वेदप्रिय आर्य ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, ग्रामीण आला अधिकारियाें को बुलाने की मांग पर डट गए। करीब एक घंटे बाद पहुंचे एसपी देहात हरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को समझाया और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर भी ग्रामीण नहीं मानें तो सीओ ने लिखित में ग्रामीणों को 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने पर ही ग्रामीण सड़क से हटे।
विज्ञापन

दो घंटे तक जाम रहा हाईवे
मेरठ-बदायूं हाईवे पर ग्रामीणों ने सुबह करीब 10.15 बजे पूर्व प्रधान का शव रखकर जाम लगाया था। जिसे बाद में एसपी देहात के आश्वासन के बाद ही दोपहर करीब 12.15 बजे खोला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिस बल तैनात
पूर्व प्रधान की हत्या के बाद ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद गांव में विभिन्न थानों के पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। शव यात्रा भी पुलिस के पहरे के बीच निकली।
कोट =
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।
- हरेंद्र कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed