फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कोरोना: चीन से जिले में आने वाले लोगों की संख्या पहुंची 10

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कोरोना: चीन से जिले में आने वाले लोगों की संख्या पहुंची 10
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना वायरस का कहर फैलने के बाद जिले में चीन की ओर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। अब तक चीन से 10 लोग जिले में आ चुके है। जिनकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य अफसरों द्वारा कड़ी निगरानी में रखा जा रहा है। वहीं, 10 लोगों में से दो लोगों पर 28 दिन के बाद कोई लक्षण न मिलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली है। साथ ही प्रमुख सचिव के आदेश पर शेष आठ लोगों से प्रतिदिन पूछताछ की जा रही है।
कोरोना वायरस से चीन में हाहाकार मचाने के साथ ही अन्य देशों में भी हड़कंप मचा हुआ हैं। देशभर के कई लोगों के साथ जिले के कई लोगों की चीन में आवाजाही लगातार जारी है। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर अफसरों को पूर्व में ही शासन द्वारा अलर्ट जारी कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। अब तक जिले में चीन से आठ लोग आ चुके हैं। वहीं, शुक्रवार को चीन की ओर से दो और जिलेवासियों का आगमन हुआ। इससे पहले आठ लोगों पर विभाग द्वारा नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार चीन से आने वालों की लिस्ट में अब तक कुल दस लोग ऐसे पहुंचे हैं, जोकि जिले में रह रहे हैं। इनमें दो लोगों की निगरानी 28 दिन की पूरी हो चुकी है। जबकि आठ लोगों की निगरानी चल रही है। एयरपोर्ट पर मेडिकल परीक्षण करने के बाद बुलंदशहर पहुंचने पर भी इनका पैनल में चेकअप किया गया। वहीं, स्वास्थ्य अफसरों द्वारा प्रतिदिन चीन की ओर से आए लोगों से फोन पर वार्ता की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर केन्द्र सरकार को भेजी जा रही है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि अब तक जिले में 10 लोग चीन से आए है। जिनका मेडीकल परीक्षण के बाद घर पर कड़ी निगरानी के बीच रखा गया है। ये लोग अपने घर में ही रहेंगे। जब तक कहा नहीं जाएगा, घर से बाहर नहीं निकलेंगे। इनको 28 दिन तक निगरानी मेें रहना होगा। अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोरोना से संबंधित लक्षण नहीं मिले है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के लक्षण का जिले में अभी कोई व्यक्ति नहीं मिला है। सुरक्षा को लेकर जिला अस्पताल में वेंटीलेटर युक्त कोरोना वार्ड बनवा दिया गया है। साथ ही जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को अलर्ट कर दिया है। - डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed