{"_id":"5e3daa028ebc3ee61045ead2","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1937669144","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मेला: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दांव, खरीददारी को स्टालों पर लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मेला: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दांव, खरीददारी को स्टालों पर लगी भीड़
विज्ञापन
अमर उजाला विशाल किसान मेले में आयोजित दंगल में कुस्ती करते पहलवान।
- फोटो : BULANDSHAHR
किसान मेला: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दांव, खरीददारी को स्टालों पर लगी भीड़
बुलंदशहर। अमर उजाला द्वारा आयोजित विशाल किसान मेले के दूसरे दिन भी लोगों ने मेले का जमकर आनंद लिया। मेले में रागिनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मौजूद किसानों और व्यापारियों का मन मोह लिया। वहीं, दंगल में छोटे और बड़े पहलवानों ने दांवपेच का कमाल दिखाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मेले में एटीएम वैन की सुविधा का भी लोगों ने लाभ उठाया।
शुक्रवार को विशाल किसान मेला का शुभारंभ रागिनी सम्राट महाशय ऋषिपाल खदाना व राजीव खदाना ने मां सरस्वती की वंदना से किया। इसके बाद रागिनी गाते हुए ऋषिपाल सिंह ने मौके पर मौजूद किसानों में उत्साह भर दिया। महाशय ऋषिपाल सिंह ने इन लोगन ते बचके रहैयो-उन लोगन ते बचके रहैयो, ढ़ंग बदल गया दुनिया का, हुई काया पलट जमाने की, भले आदमी की कीमत नहीं रही दो आने की तथा सहयोगी राजीव खदाना ने कंगाली का भेष मेरा कौन पैसा धेला दे देगा व तेरी तुलना किससे करूंगा, तुमसा और ना कोई समेत अन्य रागनी प्रस्तुत कर किसानों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही किसानों से संबंधित रागिनी और देशभक्ति से संबंधित रागिनी सुनाकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मतबूर कर दिया। सभी ने किसान मेले की जमकर सराहना की और मेले में लगे स्टाल से खेती संबंधी जानकारी हासिल की। मेले के दूसरे दिन किसानों के साथ व्यापारियों ने भी जानकारी हासिल की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेले में किसानों के साथ अन्य वर्गों के लिए भी जानकारी हासिल करने के लिए स्टॉल आदि लगे हुए हैं। वहीं, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की एटीएम वाहन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में आए किसानों समेत अन्य लोगों ने एटीएम का प्रयोग कर सुविधा का लाभ उठाया। मेले का संचाल गौरव किशोर शर्मा ने किया।
खुश हुए किसान, बोले बार-बार लगे मेला
विशाल किसान मेले में उन्नत तकनीकी की जानकारी मिलने पर किसानों ने जमकर सराहना की। अमर उजाला टीम ने मेले में आए दर्जनों किसानों का मन टटोलने की कोशिश की तो उन्होंने यही कहा कि वाकई अमर उजाला ने बहुत ही सराहनीय काम किया है।
विज्ञापन
ऑटो सेक्टर से एजूकेशन तक की मेले में मिल रही जानकारी
किसान मेले में किसानों को संदेश मिलेगा कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराएं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कृ षि क्षेत्र के विकास में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मुख्य रुप से किसान मेले को स्पांसर कर रहे शिवांग एन्क्लेव, कृष्णा ऑटोमोबाइल, मोहित मुस्कान, संतोष इंटरनेशनल स्कूल, देहली इंजीनियरिंग ऑटो, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, पिनेकल ग्लोबल स्कूल, श्री माशा होंडा, सिंह बजाज, राना हॉस्पीटल, रैनेसा स्कूल, लीलावती स्कूल, ब्रहमानंद पब्लिक स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, नवीन टीवीएस, आदर्श नमकीन खुर्जा, थर्ड माइल स्टोन प्लाजा खुर्जा, शाहजी डेरी सिकंदराबाद, वीएसटी शक्ति ट्रैक्टर, एससीआई आईवीएफ सेंटर, रेनाल्ट कार, डीएई मारूति आथोराइज्ड सर्विस स्टेशन, रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर आदि ने अमर उजाला की इस पहल की प्रशंसा की। साथ ही बुलंदशहर विकास प्राधिकरण, नगर पालिका सिकंदराबाद, नगर पंचायत ककोड़, जिला क्षय रोग, जिला कृषि अधिकारी, मृर्दा परीक्षण विभाग प्रयोगशाला, जिला कुष्ठ रोग, जिला पंचायत राज अधिकारी, आर्गेनिक खेती विभाग, जिला उद्योग केंद्र, जिला मलेरिया अधिकारी और जिला सहकारी बैंक आदि द्वारा भी स्टॉल लगाकर किसानों को जानकारी दी गई। वहीं, मेले में मोहित मुस्कान द्वारा डिशवाशर माइक्रो वेब ओवन के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। वीएसटी ट्रैक्टर के स्टॉल पर किसानों को ट्रेक्टर की जानकारी दी गई। शिवांग एन्कलेव ने आसान किस्तों पे हमारा सपना घर हो अपना के तहत लोगों की जानकारी दी। श्री माशा होंडा, सिंह बजाज, कृष्णा ऑटोमोबाइल (हीरो) व नवीन टीवीएस के स्टॉल पर अपनी-अपनी कंपनी की बाइक के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। वहीं, संतोष इंटरनेशनल स्कूल, ब्रहमानंद पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल व पिनेकल स्कूल के स्टॉप पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश को लेकर जानकारी दी गई।
दंगल का देर शाम तक हुआ आयोजन
नुमाइश मैदान में आयोजित अमर उजाला विशाल किसान मेले के दूसरे दिन प्रसिद्ध पहलवानों की दंगल प्रतियोगिता का देर शाम तक आयोजन जारी रहा। जिसमें जिलेभर के साथ अन्य जनपदों के प्रसिद्ध महिला और पुरुष पहलवानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। दंगल के संचालन रामप्रसाद अखाड़ा के खलीफा कदीर और शाकिर पहलवान ने किया। दूसरे दिन बुलंदशहर के कुरकुरी पहलवान, अतरौली के आदिल पहलवान, डूंगराजाट के अंकित पहलवान, पचौता के आकाश पहलवान, आगरा की महिला पहलवान गामिनी, बुलंदशहर के अनस पहलवान, सुतारी के आमिर पहलवान, सिकंदराबाद के हमजा पहलवान, अखाड़ा रामप्रसाद के राहुल पहलवान, सिकंदराबाद के प्रमोद पहलवान, बमैटा के सत्तन पहलवान, दिल्ली के अंकित पहलवान, खुर्जा के फरमान पहलवान विजेता रहे। विजेता सभी पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कबड्डी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
नुमाइश मैदान में आयोजित किसान मेले के तीसरे दिन कबड्डी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कबड्डी में जिलेभर के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल/कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

अमर उजाला विशाल किसान मेले में किसानों से सवाल पूछंते गौरव कुमार। - फोटो : BULANDSHAHR