{"_id":"5e064a458ebc3e879b77f55a","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1910862116","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट में टीईटी की दी जाएगी निशुल्क कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट में टीईटी की दी जाएगी निशुल्क कोचिंग
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड की पढ़ाई कर रहे प्रशिक्षुओं के लिए एक राहत की खबर है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) की तैयारियों को लेकर डायट में कोचिंग दी जाएगी। इससे प्रशिक्षुओं को पेपर देने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और आसानी से परीक्षा दे सकेंगे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 300 सीटों के सापेक्ष 150 इंटरशिप कर रहे हैं। वहीं, आगामी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) को लेकर प्रशिक्षुओं को राहत देने के लिए डायट प्राचार्य ने नई पहल की है। नई पहल के अनुसार डायट प्रशिक्षुओं को यूपी टीईटी की तैयारियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएगी। इसमें आवेदन करने वाले प्रशिक्षुओं को ही निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शनिवार से टीईटी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं को ही शामिल होने का मौका मिलेगा। इच्छुक प्रशिक्षु अपना आवेदन कार्यालय पर जमा कर कोचिंग में शामिल हो सकते हैं।