{"_id":"5dfe5ff78ebc3e87a10dfd49","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1907145135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी, तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी, तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी, तीन आरोपी दबोचे
डिबाई। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने तीन शातिरों को दबोच लिया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ ने बताया कि क्षेत्र के गांव चिमावली निवासी मुखबीर सिंह पुत्र नेपाल सिंह ने बीते दिनों तहरीर देकर बताया था कि उसका पुत्र अरविंद सेना में भर्ती हुआ है और वह अभी ट्रेनिंग पर नहीं गया है। गांव इंदौरखेड़ा निवासी सोनू पुत्र स्व. कमल सिंह ने भी बीते दिनों पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह भी सेना में भर्ती हुआ था, लेकिन बाद में उसके कागजातों में कमी बताई गई। दोनों पीड़ितों का कहना था कि उनकी नौकरी चौधरी साक्षी इंटरनेट जनसेवा केंद्र पर रहने वाले तीन युवकों ने लगवाई थी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया, जिनकी शिनाख्त आशीष शर्मा पुत्र कैलाश चंद निवासी गांव रहमापुर स्यावली थाना सलेमपुर, मनवीर पुत्र बोदल सिंह व विजय सिंह राठौर पुत्र राजवीर निवासी दिल्ली को हिरासत में ले लिया। आरोपी खुद को सीबीआई में तैनात बताकर आरोपियों से ठगी कर नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास लैपटॉप आदि समेत विभिन्न फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
---------
अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत
नरौरा। डिबाई-नरौरा रोड पर स्कूटी सवार एक युवक को अज्ञात अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार रामघाट थाना क्षेत्र के गांव बछेड़ा निवासी ओमप्रकाश सिंह देर शाम स्कूटी पर सवार होकर डिबाई की ओर से गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव रतनपुर के निकट अज्ञात कार ने उसे रौंद दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी कार चालक मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।