फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

माघ मेले की तैयारियों में जुटा प्रदूषण विभाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
माघ मेले की तैयारियों में जुटा प्रदूषण विभाग
विज्ञापन

बुलंदशहर। माघ मेले को लेकर जिले के गंगा नदी किनारे के क्षेत्र प्रदूषण से मुक्त रहेंगे। इसके लिए प्रदूषण विभाग ने तैयारी शुरू कर टीम गठित कर दी है। साथ ही गंगा-नदी में आने वाले गंदे नालों का रुख खेतों की ओर करने की योजना बनाकर कार्य शुरू कर दिया है। माघ मेले का आयोजन जनवरी में शुरू होगा और फरवरी माह में समापन होगा।

बता दें कि प्रयागराज में जनवरी 2020 से फरवरी 2020 तक माघ मेले का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व गंगा को स्वच्छ करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की टीम स्वच्छ अभियान चला चुकी है, लेकिन अभी भी गंगा-नदी किनारे वाले स्थानों का गंदा पानी गंगा नदी में पहुंच रहा है। माघ मेले पर श्रद्धालुओं को गंगा नदी स्वच्छ मिले इसके लिए प्रदूषण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है और गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए टीम का गठन कर निगरानी के आदेश दिए है। साथ ही गंदे नालों का रुख खेतों की ओर करने की योजना बनाई है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी ई.जीएस श्रीवास्तव ने बताया कि माघ मेले से पूर्व गंगा नदी को स्वच्छ करने के लिए तैयारी की जा रही है। जिले के सभी गंगा नदी किनारे पड़ने वाले गांवों और फैक्ट्रियों के गंदे पानी को गंगा में नहीं जाने दिया जाएगा। इस संबंध में फैक्ट्रियों को नोटिस जारी कर दिए है और गांवों से निकलने वाले प्रदूषित गंदे पानी को खेतों की ओर किया जा रहा है। साथ ही गंगा नदी में स्नान करने के दौरान श्रद्धालुओं से खाने-पीने की वस्तुएं न डालने, पूजा सामग्री, फल-फूल प्रवाहित न करने, कपड़े आदि न धोने, देवी-देवताओं की मूर्तियों का विसर्जन न करने और स्नान करने के दौरान साबुन/शैंपू का प्रयोग न करे। जिससे गंगा स्वच्छ बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed