{"_id":"5dfd11f78ebc3e87f0306cc1","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd190655440","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी: नकल रोकने के लिए दो सचल दल का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी: नकल रोकने के लिए दो सचल दल का गठन
विज्ञापन

बुलंदशहर। 22 दिसंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए दो सचत दलों का गठन किया है। सचल दल दोनों पाली में होने वाली परीक्षाओं में केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। वहीं, परीक्षा शुरू होने से समाप्त तक परीक्षार्थी सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की नजर में रहेंगे। जिससे परीक्षा नकल विहीन कराई जा सके।
बता दें कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में 18 केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षाएं सभी केंद्रों पर सुबह 10 से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली में जूनियर स्तर की परीक्षाएं 2.30 बजे से पांच बजे तक होगी। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा दो सचल दलों का गठन किया है। सचल दल में प्रशासनिक अफसरों संग शिक्षा विभाग के अफसरों को शामिल किया है। जो परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करेगी और केंद्र पर प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि परीक्षा के लिए दो सचल दल का गठन किया जा चुका है। प्रत्येक टीम में एक प्रभारी, तीन अफसर और दो पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। साथ ही 30 पर्यवेक्षक बनाए गए है। वहीं, प्रत्येक परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में दो-दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रहेगी। ड्यूटी में शामिल शिक्षकों को चिन्हित किया जा चुका है। सभी स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि परीक्षा से पहले ही शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दे। कोई शिक्षक अनुपस्थित रहता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।