{"_id":"5d963ac48ebc3e01307727e5","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1857526101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, फायरिंग कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, फायरिंग कर भागे
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद कार छोड़कर भागे चोर।
- फोटो : BULANDSHAHR
चोरों ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, फायरिंग कर भागे
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव रहीमपुर बहगवां सड़क पर खड़ी पुलिस की जीप में सेंट्रो सवार पशु चोरों ने टक्कर मार दी। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने जीप पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश कार समेत पशु को छोड़ मौके से फरार हो गये। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
बता दें कि बुधवार रात करीब एक बजे अगौता थाना पुलिस रहीमपुर बहगवां मोड़ पर जीप की लाइट बंद कर खड़ी हुई थी। इसी दौरान सामने से आ रही सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने पुलिस की जीप में टक्कर मार दी। बदमाश गांव हैदराबाद की ओर फरार हो गये। टक्कर के बाद पुलिस जीप का बम्पर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने तत्काल कंट्रोल रूम को फोन कर मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। इस दौरान बदमाशों की कार को पुलिस ने गुठावली कला मार्ग पर घेराबंदी कर दी। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने डायल 100 के कांस्टेबल अमित चौधरी पर सीधी गोली चला दी। जिससे कांस्टेबल बाल-बाल बच गया। जवाब में कांस्टेबल ने भी फायरिंग कर डाली। अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश एक गन्ने के खेत में जा घुसे। गोलियों की आवाज सुनकर सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन रात होने की वजह से ग्रामीण गन्ने के खेत में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सके। पुलिस ने मौके से एक कार समेत पशु बरामद किया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि बरामद पशु कहां से चोरी किया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर जेपी चौबे ने बताया कि फरार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। वाहन के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही हैै। जल्द ही शातिरों को दबोच लिया जाएगा।