{"_id":"5d8a59ab8ebc3e93c95f1af1","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1850817121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना से जुडे़ंगे सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना से जुडे़ंगे सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। आयुष्मान योजना के लिए लाभार्थी को अब मुख्यालय तक की दौड़ नहीं लगानी होगी। पात्र लाभार्थियों की समस्या का समाचार प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेकर जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सूचीबद्ध करने के स्वास्थ्य अफसरों को आदेश जारी किए है। योजना से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुड़ने पर ग्रामीणों को अन्य सुविधाएं भी मिलने लगेंगी।
बता दें कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में अभी तक जनपद के पांच सरकारी चिकित्सालय जुड़े हुए थे। सरकारी चिकित्सालयों में बाबू बनारसी दास (जिला अस्पताल) चिकित्सालय बुलंदशहर, जिला महिला अस्पताल बुलंदशहर, राजकीय महिला चिकित्सालय खुर्जा, जटिया चिकित्सालय खुर्जा और सिंकदराबाद संयुक्त चिकित्सालय शामिल हैं। लेकिन जनपद का क्षेत्र बड़ा और आठ लाख से अधिक लाभार्थी होने पर पात्र लाभार्थियों को सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा था। पात्र लाभार्थियों की समस्या को अमर उजाला ने अपने अभियान के दौरान 21 सितंबर के अंक में ‘मरीज 70 हजार और अस्पताल मात्र दस’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके प्रमुखता से प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को योजना से सूचीबद्ध करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि योजना का पात्र लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभ देने के लिए सभी सरएचसी केंद्रों को सूचीबद्ध करने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही गोल्डन कार्ड का वितरण प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए स्वास्थ्य अफसरों को निर्देश दे दिए हैं। जिससे गोल्डन कार्ड के लिए लाभार्थी को भटकना ना पड़े और उपचार के लिए मुख्यालय तक की दौड़ न लगानी पड़े।